फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE 12th Result: Minimum Marks Required for Passing, SUPW Completion Now Mandatory

CISCE Result: सीआईएससीई 12वीं में पास होने के लिए न्यूनतम इतने अंक आवश्यक, SUPW में भी उत्तीर्णता अनिवार्य

Wed, 30 Apr 2025 10:26 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 30 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

CISCE Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं के पास होने के मानदंडों में बदलाव की घोषणा की है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
CISCE 12th Result: Minimum Marks Required for Passing, SUPW Completion Now Mandatory
CISCE Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CISCE Result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (10th) और आईएससी (12th) परीक्षाओं के लिए पास होने के नियमों में बदलाव की घोषणा की है। अब छात्रों को न सिर्फ शैक्षणिक विषयों में बल्कि SUPW (सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य) और सामुदायिक सेवा में भी पास ग्रेड लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


सीआईएससीई ने आईएससी कक्षा 12 के लिए पास होने की नई शर्तों की घोषणा की है, जो 2025 सत्र से लागू होंगी। नए नियमों के तहत छात्रों को अब अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, ताकि वे पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

आईसीएसई 10वीं के लिए पास होने की शर्तें

आईसीएसई परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक लाने होंगे। इसके अलावा, उन्हें SUPW (सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य) में भी ए, बी, सी या डी ग्रेड लाना अनिवार्य होगा। यह मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएससी 12वीं में अंग्रेजी के साथ चार विषयों में सफलता जरूरी

आईएससी (12वीं) के छात्रों को पास सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही SUPW और सामुदायिक सेवा में भी पास ग्रेड लाना अनिवार्य होगा। यह मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।

मार्कशीट में जरूरी बदलाव

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को एकल उत्तीर्ण प्रमाणपत्र सह अंकों का विवरण (Single Pass Certificate-cum-Marks Statement) जारी किया जाएगा। इसके अलावा, मार्कशीट पर 'पास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया' या 'प्रदान नहीं किया गया' जैसी पुरानी शब्दावली को हटा दिया जाएगा। अब छात्रों की मार्कशीट में सीधे 'योग्य' (Eligible) या 'अयोग्य' (Not Eligible) लिखा जाएगा।  

रिजल्ट ऐसे करें करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
  • अब उपयुक्त फील्ड में UID और अनुक्रमणिका संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद, 'शो रिजल्ट' बटन पर क्लिक करें और आईसीएसई परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आईसीएसई कक्षा 10/12 की मार्कशीट को सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed