फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha Result 2025 OUT: Class 12 Results at chseodisha.nic.in, 82.77% Students Pass; Know Details

CHSE Odisha Result 2025 OUT: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, 82.77% छात्र पास; यहां देखें नतीजे

Wed, 21 May 2025 05:09 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 21 May 2025 05:09 PM IST
सार

CHSE Odisha Result 2025: ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 3.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 82.77% फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन
CHSE Odisha Result 2025 OUT: Class 12 Results at chseodisha.nic.in, 82.77% Students Pass; Know Details
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CHSE Odisha Result 2025 OUT: ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल कुल 3.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in, chseodisha.nic.in और डिजिलॉकर पर भी  उपलब्ध है।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल पास प्रतिशत 82.77% रहा है। इस परीक्षा में चार स्ट्रीम विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कला (Arts) और वोकेशनल (Vocational) के छात्र शामिल थे। इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित हुई थी।

विज्ञापन

लड़कियों ने मारी बाजी 

ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.88% दर्ज किया गया। इस बार विज्ञान संकाय में 87.50% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो कि सभी संकायों में सबसे अधिक है। वाणिज्य संकाय में 83.20% और कला संकाय में 80.51% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा में 60.57% छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेवार प्रदर्शन

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कला संकाय में बड़गढ़ जिले ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 87.60% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि नबरंगपुर जिले का प्रदर्शन सबसे कम रहा जहां 68.13% छात्र ही पास हो सके।


विज्ञान और वाणिज्य संकाय की बात करें तो नयागढ़ जिले ने दोनों में श्रेष्ठता दिखाई। विज्ञान में 97.58% और वाणिज्य में 93.71% पास प्रतिशत के साथ नयागढ़ अव्वल रहा। वहीं, बौध जिले ने विज्ञान में 71.85% और बलांगीर जिले ने वाणिज्य में 68.19% के साथ सबसे कम सफलता दर दर्ज की।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

रिजल्ट अस्थायी (provisional) होता है। छात्रों को अपने मूल अंकपत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त करने होंगे।

पिछले साल का रिजल्ट विवरण

साल 2024 में ओडिशा बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। परीक्षाओं में कुल 3,84,597 छात्रों ने भाग लिया था। पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में 86.93%, वाणिज्य संकाय में 82.27% और कला संकाय में 80.95% छात्र सफल घोषित किए गए थे। 

CHSE Odisha Class 12 Result 2025: कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं।
  • "Annual CHSE Examination Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें।
  • "Submit" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed