{"_id":"65cdef34367dc70bdb03a765","slug":"chse-odisha-class-12th-board-exam-from-tomorrow-know-everything-here-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHSE Odisha: कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा कल से; उत्तीर्ण होने के जरूरी अंक, परीक्षा का समय, यहां देखें सबकुछ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CHSE Odisha: कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा कल से; उत्तीर्ण होने के जरूरी अंक, परीक्षा का समय, यहां देखें सबकुछ
Thu, 15 Feb 2024 04:32 PM IST
श्वेता महतो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:32 PM IST
सार
ओडिशा सीएचएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च को खत्म हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा खत्म होने के एक से डेढ़ महीने के भीतर नतीजे आ जाएंगे। पिछले साल, राज्य बोर्ड में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 84.93% रहा था।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद शुक्रवार से ओडिशा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 आयोजित करेगी। 16 फरवरी से शुरू हो ही परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी। छात्रों को परीक्षा देने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
ओडिशा 12वीं के मुख्य विषयों जिनमें प्रैक्टिकल भी होना है, उनमें लिखित परीक्षा 70 नंबर की होगी। पास होने के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी अनिवार्य होगा। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पर अपना नाम और रोल नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।
अप्रैल या मई में आ सकता है रिजल्ट
ओडिशा सीएचएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च को खत्म हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा खत्म होने के एक से डेढ़ महीने के भीतर नतीजे आ जाएंगे। पिछले साल, राज्य बोर्ड में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 84.93% रहा था। इनमें से 39,000 से अधिक छात्रों को प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की थी। बता दें की प्रत्येक विषय में 33% अंक हासिल करने वाले छात्रों को सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में योग्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL), जो बोर्ड-वार कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम संकलित करता है। विभाग ने दिसंबर 2023 में लोकसभा को सूचित किया कि पिछले साल सबसे अधिक ड्रॉपआउट दर ओडिशा में दर्ज की गई थी, जहां 49.9% छात्रों ने अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी।
छात्रों के लिए मुख्य दिशानिर्देश
सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया के दौरान इन दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी ले जाना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- सभी रफ कार्य पर्यवेक्षक द्वारा उपलब्ध कराए गए लेखन पैड का ही करें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाना मना है।
कमेंट
कमेंट X