फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th result 2024 out; pass percentage of arts, science, commerce improve

Odisha 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी, जानें कैसा रहा स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन

Sun, 26 May 2024 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 26 May 2024 05:44 PM IST
सार

CHSE Odisha 12th Result 2024: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
CHSE Odisha 12th result 2024 out; pass percentage of arts, science, commerce improve
CHSE Odisha 12th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CHSE Odisha 12th Result 2024: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा 12वीं के नतीजों का स्ट्रीम-वाइज कुल पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (chseodisha.nic.in.) और (orissaresults.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

विज्ञापन


छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित  कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इस साल ओडिशा से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3,84,597 छात्र उपस्थित हुए थे। पिछले साल ओडिशा कक्षा 12वीं में छात्रों का समग्र प्रदर्शन 78.88% था।

विज्ञापन

स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन

  • इस वर्ष कक्षा 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में 2,35,218 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.95% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 72.68% रहा, जबकि लड़कियों का 87.56% रहा।
  • इस वर्ष कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में 25,897 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 80.40% रहा, जबकि लड़कियों का 85.55% रहा।
  • इस वर्ष कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 1,15,895 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.93% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 86.21% रहा, जबकि लड़कियों का 87.74% रहा।
  • इस वर्ष कक्षा 12वीं में वोकेशनल स्ट्रीम में 5,636 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.02% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 64.67% रहा, जबकि लड़कियों का 71.40% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed