फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE HS Odisha 12th Board Exam 2024 Datesheet out at chseodisha.nic.in, exam starts from 16 Feb

Odisha 12th Exam 2024: 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, फरवरी से होंगे एग्जाम; इस लिंक सें करें डाउनलोड

Fri, 29 Dec 2023 11:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 11:50 AM IST
सार

Odisha 12th Board Exam 2024 Datesheet: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CHSE HS Odisha 12th Board Exam 2024 Datesheet out at chseodisha.nic.in, exam starts from 16 Feb
Odisha 12th Board Exam 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Odisha 12th Board Exam 2024 Datesheet: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेट शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंने वाले हैं, वे सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in के माध्यम से सीएचएसई एचएस समय सारिणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक। प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दिशा निर्देश

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री ले लें और आवंटित सीटों पर बैठने के लिए परीक्षा से 15 मिनट पहले परीक्षा कक्ष/हॉल में प्रवेश करें। 
अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले किया जाएगा। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले वितरित किये जायेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से उत्तर लिखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट आपके डिवाइस की स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में खुलकर आ जाएगी।
  • पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed