फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Children of CBSE schools will get grades on planting saplings

सीबीएसई स्कूलों के बच्चों को पौधे लगाने पर मिलेगा ग्रेड

Sat, 24 Aug 2019 05:59 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 05:59 AM IST
सार

  • सीबीएसई वन चाइल्ड, वन प्लांट कैपेन शुरू करेगा, स्कूलों को करानी होंगी गतिविधियां
  • इन गतिविधियों के लिए दिए जाएंगे ग्रेड, स्कूलों में ईको क्लब बनाना अनिवार्य हुआ
  • पांचवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के बच्चे स्कूल या घर में एक लीटर पानी प्रतिदिन बचाएं

विज्ञापन
Children of CBSE schools will get grades on planting saplings
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए वन चाइल्ड, वन प्लांट कैंपेन शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सीबीएसई से संबंद्ध स्कूलों के बच्चों को घर या स्कूल में पौधे लगाकर उसकी देखभाल करने पर ग्रेड मिलेंगे। स्कूलों को बच्चों से विभिन्न तरह की गतिविधियां करानी होंगी। बोर्ड ने स्कूलों में ईको-क्लब बनाना भी अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने स्कूल में ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर एक पॉलिसी तैयार की है। इसकी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। बोर्ड का मानना है कि पर्यावरण के मुद्दे पर विद्यार्थी बदलाव निर्माता हो सकते हैं। इसी सोच के तहत वन चाइल्ड, वन प्लांट कैंपेन शुरू किया जा रहा है। स्कूलों को कहा गया है कि सभी कक्षाओं के बच्चे जहां संभव हो वहां कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। 
विज्ञापन


स्कूल उस पौधे की देखभाल करने के संबंध में भी बच्चे को जागरूक करें। कार्य अनुभव के आतंरिक मूल्यांकन के तहत इस गतिविधि के लिए बच्चों को ग्रेड दिए जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि स्कूल पर्यावरण संबंधी जागरूकता के लिए अन्य गतिविधियां भी आयोजित करा सकते हैं। भारत सरकार के जल संरक्षण के लिए शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत स्कूलों को कहा गया है कि वह ईको क्लब अनिवार्य रूप से बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पहले से ईको क्लब है उन्हें और मजबूत किया जाए। ईको-क्लब के तहत इसी सत्र में जल संरक्षण को लेकर गतिविधियां कराई जाएं। स्कूल यह सुनिश्चित करें कि पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी घर व स्कूल में कम से कम एक लीटर पानी प्रतिदिन बचाएं। अगले तीन वर्षों में जल कुशल विद्यालय बनने का लक्ष्य रखें। 

जारी होगी हैंड बुक

सीबीएसई ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर स्कूलों और शिक्षकों के लिए जल्द ही एक हैंड बुक जारी करेगा। यह हैंड बुक सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसमें ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश होंगे। स्कूलों को कहा गया है कि वह हैंड बुक का अध्ययन करते हुए स्कूलों में गतिविधियां कराएं। 


गतिविधि की रिपोर्ट बोर्ड को भेजनी होगी

अभियान के तहत कराई गई गतिविधि की रिपोर्ट स्कूलों को सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए बोर्ड एक मोबाइल एप भी तैयार करने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed