{"_id":"688879f92fd2c77e070e3414","slug":"chhattisgarh-neet-ug-counselling-2025-registration-begins-seat-allotment-result-to-be-declared-on-this-date-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, इस दिन आएगा सीट आवंटन परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CG NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, इस दिन आएगा सीट आवंटन परिणाम
Tue, 29 Jul 2025 01:06 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:06 PM IST
सार
CG NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 29 जुलाई से शुरू हो रही है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) द्वारा यह प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
डीएमई के शेड्यूल के मुताबिक, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस का भुगतान 4 अगस्त 2025 तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
डीएमई के शेड्यूल के मुताबिक, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस का भुगतान 4 अगस्त 2025 तक किया जा सकेगा।
पात्रता सूची में 22,261 छात्र शामिल
डीएमई ने नीट 2025 के आंकड़ों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 22,261 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है जो छत्तीसगढ़ राज्य के नीट यूजी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
उम्मीदवारों को 29 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेज की चॉइस फिलिंग करनी होगी। इस दौरान ही चॉइस लॉक भी की जाएगी। राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट
| तारीख | प्रक्रिया |
|---|---|
| 6 अगस्त 2025 | मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी |
| 7 अगस्त 2025 | सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी |
| 8 अगस्त 2025 | राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा |
| 9 से 14 अगस्त 2025 | चयनित उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा |
चार राउंड में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
- राउंड 1
- राउंड 2 (18 से 24 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन)
- मॉप-अप राउंड
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड
शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें डायरेक्ट लिंक
ऐसे चेक करें काउंसलिंग शेड्यूल
- आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाएं।
- होमपेज पर "NEET UG 2025 Counselling Schedule" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहां पूरा शेड्यूल होगा।
- शेड्यूल को डाउनलोड करें या प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X