Chhattisgarh NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए सीट आवंटन जारी, ऐसे करें चेक
Chhattisgarh NEET UG Counselling: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट आवंडन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवीरों ने राउंड-1 के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh NEET UG Counselling: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ (CGDME) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2024 के माध्यम से स्नातक काउंसलिंग के पहले दौर के लिए अनंतिम आवंटन सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- cgdme.admissions.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं।
काउंसलिंग के पहले चरण में 1,632 एमबीबीएस और 332 बीडीएस समेत कुल 1,967 आवेदकों ने सीटें हासिल की हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच दस्तावेजों के अनिवार्य सत्यापन के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना आवश्यक है। जांच प्रक्रिया के बाद, आवेदकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और प्रवेश पूरा करना होगा।
निदेशालय ने क्या कहा?
राउंड-1 से राउंड-2 में अपग्रेड करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने उम्मीदवार पोर्टल में लॉग इन करना होगा और अपग्रेड करने की इच्छा की घोषणा करनी होगी। इस विकल्प का उपयोग करने के बाद उनकी पिछली पसंद सूची को शून्य और अमान्य माना जाएगा और उम्मीदवार को लॉकिंग और अंतिम सबमिशन के साथ नए विकल्प चुनने होंगे।
निदेशालय ने बताया कि अभ्यर्थियों को राउंड-1 काउंसलिंग में आवंटित सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, यह नियम निजी संस्थानों और सरकारी डेंटल कॉलेजों पर लागू नहीं होगा। पंजीकरण शुल्क की जब्ती के साथ निःशुल्क निकास केवल पहले राउंड में उपलब्ध है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर जाएं
- अब "यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड-1 अनंतिम आवंटन सूची" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थियों को एक पीडीएफ लिंक पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- उस पर क्लिक करें सीजी नीट यूजी सीट आवंटन 2024 पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करे लें।
कमेंट
कमेंट X