फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh govt decides to set up English Medium Colleges in every district within 3 years

पहल: राज्य के हर जिले में खुलेगा इंग्लिश मीडियम कॉलेज, 10 दिन में तैयार होगी कार्य योजना

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

Swami Atmanand English Medium Model Colleges: इस कदम का उद्देश्य उन माता-पिता पर वित्तीय बोझ को कम करना है, जिनके बच्चों को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh govt decides to set up English Medium Colleges in every district within 3 years
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले तीन वर्षों में राज्य के सभी जिलों में अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज स्थापित करने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य मूल छात्रों को राज्य में ही उच्च अध्ययन करने की सुविधा प्रदान करना है, राज्य सरकार के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में 10 दिनों के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य उन माता-पिता पर वित्तीय बोझ को कम करना है, जिनके बच्चों को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी आत्मानंद के नाम पर होगा नामकरण

सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को भेजे सर्कुलर में कहा है कि अगले तीन वर्षों में सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज के रूप में संस्थान स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों का नामकरण स्वामी आत्मानंद पर होगा। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है।  
 

विज्ञापन

शुरुआत में 10 अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खोले जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में जून 2023 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के प्रमुख शहरों में 10 अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खोले जाएंगे। बाद में इसे अगले तीन वर्षों में सभी जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से दोहराया जाएगा। 
 

उच्च शिक्षा के लिए जाना पड़ता है बाहर

वर्तमान में, राज्य में कोई अंग्रेजी माध्यम का सरकारी कॉलेज नहीं है और छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरीय कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है, बघेल ने कहा कि इनके खुलने के बाद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 12वीं पढ़ने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है क्योंकि उन्हें दूसरे राज्यों में स्थित कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed