फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Announced Free Helicopter Ride Class 10-12 Toppers CG Board Exam Result

खुशखबर : 10वीं-12वीं के टॉपर्स को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर में सवारी, सीएम ने किया एलान

Thu, 05 May 2022 03:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 03:42 PM IST
सार

Free Helicopter Ride for Class 10th and 12th Toppers: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Announced Free Helicopter Ride Class 10-12 Toppers CG Board Exam Result
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

CG Board Exam Result: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले चुके विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी अच्छी और खुशखबर आई है। राज्य सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। 

विज्ञापन

इसकी घोषणा खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी। 

विज्ञापन

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे के दौरान की घोषणा

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर गए हैं। यहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने मुफ्त उड़ान योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार अपनी तरफ से फ्री में हेलीकाप्टर राइड कराएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और जिला अधिकारियों को निर्देश भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे टॉप करने वाले छात्रों का मनोबल और सम्मान बढ़ेगा साथ ही उनके जूनियर साथी भी उनसे प्रेरणा लेंगे। 

 

करीब साढ़े छह लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अगले 15 दिन में कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। इस बीच, बघेल के एलान से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। बता दें कि ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में करीब साढ़े छह लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से कक्षा 12वीं में 2,93,685 छात्र शामिल हुए थे, इनमें से 2,89,808 छात्र नियमित श्रेणी के और 3,617 छात्र प्राइवेट हैं। वहीं, 10वीं की परीक्षा के लिए 3,80,027 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 3,77,677 नियमित और 2,360 प्राइवेट छात्र पंजीकृत हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed