फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Board CGBSE announces revised dates for Class 10, 12 exams

CGBSE: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं- बारहवीं की परीक्षा के लिए जारी की तारीख, जानिए कब होंगे पेपर

Wed, 08 Apr 2020 05:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Board CGBSE announces revised dates for Class 10, 12 exams
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए संशोधित तिथियां जारी की हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि ये परीक्षाएं कब होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी और आठ मई को खत्म होगी। जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा 5 मई को खत्म होगी।  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कोरोना वायरस की वजह से पहले ही पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा कर चुका है। बोर्ड नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है, ताकि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचा जा सके। जेईई मेन से लेकर एडवांस तक की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। सीबीएसई बोर्ड भी ल़ॉकडाउन को देखते हुए घोषणा कर चुका है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed