फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chennai’s Dhaanvi Karthikeyan Becomes First Tamil Nadu Girl to Visit Russia’s Space Centre

Chennai: धानवी कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, बनीं रूस के अंतरिक्ष केंद्र जाने वाली तमिलनाडु की पहली छात्रा

Fri, 24 Oct 2025 03:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 03:09 PM IST
सार

Dhaanvi Karthikeyan: चेन्नई की 18 वर्षीय धानवी कार्तिकेयन रूस के अंतरिक्ष प्रशिक्षण और सैटेलाइट निर्माण केंद्र का दौरा करने वाली तमिलनाडु की पहली छात्रा बनीं। उन्होंने इंटरनेशनल एयरोस्पेस कैंप में भाग लिया और रूसी कॉस्मोनॉट्स से मुलाकात की।
 

विज्ञापन
Chennai’s Dhaanvi Karthikeyan Becomes First Tamil Nadu Girl to Visit Russia’s Space Centre
Dhaanvi Karthikeyan - फोटो : ANI

विस्तार

Dhaanvi Karthikeyan: तमिलनाडु की 18 वर्षीय धानवी कार्तिकेयन ने इतिहास रच दिया है। चेन्नई की रहने वाली धानवी रूस की राजधानी मॉस्को स्थित अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण और सैटेलाइट निर्माण केंद्र का दौरा करने वाली तमिलनाडु की पहली महिला छात्रा बन गई हैं।

विज्ञापन


यह मौका उन्हें एक राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए मिला, जिसमें पूरे देश के 5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। धानवी उन पांच भारतीय छात्रों में से एक हैं जिन्हें रूस के इंटरनेशनल एयरोस्पेस कैंप में भाग लेने के लिए चुना गया। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम मॉस्को में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

रूस के अंतरिक्ष केंद्र में मिला अनोखा अनुभव

कैंप के दौरान धानवी को अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करने और सैटेलाइट निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखने का अनोखा मौका मिला। उन्होंने Movsta संस्था को धन्यवाद दिया, जिसकी बदौलत उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय अवसर मिला। 

अपना अनुभव साझा करते हुए धानवी ने कहा, "मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह सब मेरी क्वांटम मैकेनिक्स में रुचि से शुरू हुआ, जिसने मुझे एस्ट्रोफिजिक्स और फिर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की ओर प्रेरित किया। मैंने रूस के बेहतरीन कॉस्मोनॉट्स से बातचीत की, उनसे बहुत कुछ सीखा और अंतरिक्ष तकनीक को करीब से देखने का मौका मिला। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा है।"

कितनी पढ़ी-लिखी हैं धानवी?

धानवी चेन्नई के वीरुगंबक्कम इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में कक्षा 12 की पढ़ाई एक निजी स्कूल से पूरी की और नीट परीक्षा दी है, क्योंकि वे आगे चलकर मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ धानवी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित ऑनलाइन क्वांटम मैकेनिक्स कोर्स भी पूरा किया है, जिसे उन्होंने एक निजी संस्थान के माध्यम से किया।

उनके पिता एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं। धानवी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों ने गर्व जताया। जब वे मॉस्को से लौटीं, तो चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed