ChatGPT: भारतीय छात्रों के लिए चैटजीपीटी ने शुरू किया नया सेक्शन, अब पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी होगी आसान
Chats for Students in India: चैटजीपीटी ने भारत के छात्रों के लिए नया सेक्शन "Chats for Students in India" लॉन्च किया है, जिसमें 50 से ज्यादा स्टडी टिप्स और उदाहरण दिए गए हैं। यह प्लेटफॉर्म परीक्षा तैयारी और नई स्किल्स सीखने में मदद करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में आने वाले परीक्षा सीजन को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ChatGPT ने छात्रों के लिए नया सेक्शन "Chats for Students in India" लॉन्च किया है। यह सेक्शन दिखाता है कि देश के छात्र कैसे इस एआई टूल की मदद से पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और कॉलेज लाइफ को आसान बना रहे हैं।
वेबसाइट पर दिए गए संदेश में लिखा है, "भारत के छात्र बताते हैं कि वे चैटजीपीटी का इस्तेमाल पढ़ाई करने, नई चीजें सीखने और कॉलेज जीवन को संभालने में कैसे करते हैं।"
50 से अधिक वास्तविक उदाहरण
चैटजीपीटी के इस नए वेबपेज पर देश के नामी विश्वविद्यालयों के छात्रों के 50 से ज्यादा वास्तविक उदाहरण शामिल किए गए हैं। इनमें परीक्षा की तैयारी, स्टडी प्लान बनाना, कठिन विषयों को सरल तरीके से समझना, असाइनमेंट तैयार करना और रिवीजन के लिए फ्लैशकार्ड बनाना जैसी बातें शामिल हैं। वेबसाइट पर छात्रों के लिए तैयार टूल्स और टिप्स भी दिए गए हैं, जिनसे वे अपने अध्ययन को और बेहतर बना सकते हैं।
- कठिन विषयों को सरल बनाना
- एनालॉजी (उदाहरणों) के माध्यम से समझना
- अध्ययन (स्टडी) शेड्यूल बनाना
- संभावित परीक्षा प्रश्न तैयार करना
- स्टडी गाइड तैयार करना
- असाइनमेंट्स को पहले से ग्रेड करना
- फ्लैशकार्ड बनाना
- नोट्स को व्यवस्थित करना
- किसी विषय पर अलग-अलग दृष्टिकोणों का विश्लेषण करना
छात्र अपनी जरूरत के अनुसार सर्च को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई छात्र किसी विषय को आसान भाषा में समझना चाहता है, तो वह “Explain [concept] from a beginner’s perspective” वाला विकल्प चुनकर विषय को सरल रूप में समझ सकता है। चैटजीपीटी ने बताया कि इन चैट्स और संसाधनों को तैयार करने में भारत के 25 से अधिक कॉलेज छात्रों का योगदान रहा है।
यह पहल तब आई है जब चैटजीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने कुछ महीने पहले "Study Mode" फीचर लॉन्च किया था। इस मोड में चैटजीपीटी सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि खुद सवाल पूछकर और क्विज लेकर छात्रों को एक तरह से ट्यूशन जैसी मदद प्रदान करता है।
कमेंट
कमेंट X