Chandigarh NMMS Result: चंडीगढ़ नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप का परिणाम जारी, इस लिंक से देखें अपना रिजल्ट
Chandigarh NMMS Result 2023 Out: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) द्वारा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
Chandigarh NMMS Result 2023 Out: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने चंडीगढ़ में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार चंडीगढ़ में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एससीईआरटी, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट scertchd.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा में बैठने वाले कुल उम्मीदवारों में से 85 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा दो अलग-अलग पेपर मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) परीक्षा में शामिल थे। दोनों पेपर कुल 180 अंक थे। प्रत्येक पेपर में 90 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था।
कितने दिए जाएंगे छात्रवृति?
परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी के लिए 32%) सुरक्षित करना आवश्यक है। छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 8वीं के चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
Chandigarh NMMS Result 2023: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मादवार आधिकारिक वेबसाइट scertchd.edu.in पर जाएं
- घोषणा टैब पर क्लिक करें और परिणाम चुनें
- अब, "राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा परिणाम-2023 का परिणाम" पर क्लिक करें।
- रोल नंबर के अनुसार परिणाम या चयनित छात्रों की सूची पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंट आउट पास ले लें।
कमेंट
कमेंट X