फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGSOS Releases Class 10, 12 Results 2025 at results.cg.nic.in; Check Marks Online

CGSOS Result 2025: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, इन वेबसाइटों से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

Tue, 07 Oct 2025 02:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 02:26 PM IST
सार

CGSOS Result 2025: छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पास होने के लिए हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं।
 

विज्ञापन
CGSOS Releases Class 10, 12 Results 2025 at results.cg.nic.in; Check Marks Online
CGSOS 10th, 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CGSOS 10th, 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ राज्य मुक्त विद्यालय (CGSOS) ने आज, 7 अक्तूबर 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा, छात्र अपने परिणाम sos.cg.nic.in वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा सत्र, विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और डिवीजन जैसी जानकारियां दी जाएंगी।

कब हुई थी परीक्षा?

सीजीएसओएस (CGSOS) की कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल 2025 तक चली थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो किसी कारणवश नियमित स्कूलों में नहीं पढ़ पाते। इस परीक्षा के माध्यम से वे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CGSOS Result 2025 Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं -

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों sos.cg.nic.in या results.cg.nic.in में से किसी एक पर जाएं।
  • होमपेज पर "Results" या "Examination" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • संबंधित परीक्षा सत्र चुनें और रोल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर 10वीं या 12वीं का रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed