फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGSOS 10th 12th Novermber Exam dates sheet 2024 out now; Check complete schedule here

CGSOS Date Sheet 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 15 Oct 2024 06:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

CGSOS Date Sheet 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं नवंबर में आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
CGSOS 10th 12th Novermber Exam dates sheet 2024 out now; Check complete schedule here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CGSOS 10th,12th Board Exam Datesheet 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की नवंबर 2024 परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट - sos.cg.nic.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CGSOS Board Exam 2024: इन तिथियों पर शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 नवंबर को शुरू होगी और 26 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 नवंबर को शुरू होगी और 27 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे से समझ लें निर्देश

छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन प्रातः 8:30 से 11:45 तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों के स्थान ग्रहण करने का समय प्रातः 8:30 निर्धारित किया गया है। इसके बाद उत्तर पुस्तिका का वितरण 8:35 तक किया जाएगा। अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र का वितरण प्रातः 8:40 पर किया जाएगा। उत्तर लेखन का कार्य 8:45 से 11:45 तक किया जायेगा।

विज्ञापन

 

10वीं परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि कोड विषय
13 नवंबर 201 हिंदी ़
14 नवंबर 209 संस्कृत
16 नवंबर 216 गृह विज्ञान
18 नवंबर 206 उर्दू
19 नवंबर 212 विज्ञान
20 नवंबर 202 अंग्रेजी
21 नवंबर 204 मराठी
22 नवंबर 211 गणित
23 नवंबर 215 व्यवसाय अध्ययन
25 नवंबर 213 सामाजिक विज्ञान
26 नवंबर 214 अर्थशास्त्र

 

 

12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि कोड विषय
11 नवंबर 301 हिन्दी
13 नवंबर 319 वाणिज्य
14 नवंबर 321 गृह विज्ञान
16 नवंबर 320 लेखांकन
18 नवंबर 312 भौतिक शास्त्र
19 नवंबर 316 भूगोल
20 नवंबर 313 रसायन शास्त्र
21 नवंबर 302 अंग्रेजी
22 नवंबर 314 जीवविज्ञान
23 नवंबर 317 राजनीति शास्त्र
25 नवंबर 311 गणित
26 नवंबर 315 इतिहास
27 नवंबर 318 अर्थशास्त्र


परीक्षा के दौरान अगर शासन की ओर से कोई अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाओं का आयोजन पूर्व में आधारित तिथियों पर ही किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व छात्रों के एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

सीजीएसओएस 10th, 12th टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्तवपूर्ण लिंक्स में "समय सारिणी हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा नवंबर 2024" लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर समय-सारणी पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और विषयानुसार परीक्षा तिथि की जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed