{"_id":"67c180a57119dd20e107dd58","slug":"cgbse-exam-guidelines-chhattisgarh-board-class-12th-exam-starts-tomorrow-know-important-guidelines-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGBSE Exam Guidelines: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कल शुरू, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE Exam Guidelines: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कल शुरू, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस
Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
सार
CGBSE Class 12th Exam Guidelines: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 मार्च से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवार किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गाइडलाइंस का पालन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGBSE Exam Guidelines: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाएं सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपनी निर्धारित सीटों पर उपस्थित होना आवश्यक है। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे वितरित की जाएंगी, और प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे प्रदान किए जाएंगे, ताकि छात्रों को उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को समझने का समय मिल सके।
विज्ञापन
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम भाषा यानी हिन्दी से शुरू होगी और मनोविज्ञान विषय के साथ खत्म होगी।
इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड लाना जरूरी है, इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
- अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की मुद्रित प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाएं। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है। यदि ऐसे उपकरण पाए जाते हैं, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
- पेन, पेंसिल, इरेजर आदि अपनी स्वयं की स्टेशनरी सामग्री साथ लाएँ, क्योंकि परीक्षा के दौरान इन्हें साझा करने की अनुमति नहीं है।
- रोल नंबर, विषय कोड और अन्य विवरण सही-सही भरें, गलत जानकारी से उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X