CGBSE Datesheet 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, ऐसे करें चेक
CGBSE Datesheet 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG 10th,12th Board Exam DateSheet 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट -cgbse.nic.in पर जाकर परीक्षा की डेट शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CGBSE परीक्षा तिथियां
सीजीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी, जबकि 21 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च, 2024 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक अपने निर्धारित डेस्क पर बैठना होगा। छात्रों को उत्तर पुस्तिका सुबह 9:05 बजे दी जाएगी। इसके बाद 9:10 बजे तक प्रश्नपत्र वितरित कर दिए जाएंगे।
CGBSE Exam 2024 12वीं का शेड्यूल
-
01 मार्च को हिंदी
-
04 मार्च को अंग्रेजी
-
09 मार्च को संस्कृत
-
11 मार्च को भूगोल
-
19 मार्च को गणित
-
21 मार्च को जीवविज्ञान की परीक्षा होगी।
CGBSE 2024 10वीं कक्षा का शेड्यूल
-
02 मार्च-पहली भाषा (हिंदी)
-
06 मार्च - दूसरी भाषा (अंग्रेजी)
-
09 मार्च- गणित
-
12 मार्च- विज्ञान
-
13 मार्च- व्यवासायिक पाठ्यक्रम
-
15 मार्च- सामाजिक विज्ञान
-
18 मार्च- तृतीय भाषा का पेपर
-
21 मार्च- केवल दृष्टिहीन, मूकबधिक छात्रों के लिए
CGBSE 10th,12th डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
-
सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथियां 2024 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक पीडीएफ नई स्क्रीन पर खुलेगी।
-
पूरी जानकारी के लिए नोटिस देखें।
-
इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X