फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE 10th Result 2023 out know cgbse Topper list for class 10th at Cgbse.nic.in

CGBSE 10th Result Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

Wed, 10 May 2023 01:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 01:23 PM IST
सार

Chhattisgarh Board Class 10th Results 2023 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सीजीबीएसई ने 10वीं के नतीजे आज जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
CGBSE 10th Result 2023 out know cgbse Topper list for class 10th at Cgbse.nic.in
cg board 10 topper list - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Chhattisgarh Board Class 10th Topper: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। छत्तीसगढ़ के जसपुर के रहने वाले राहुल यादव ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 98.83 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में दूसरे स्थान पर सिकंदर यादव रहे, जिन्होंने परीक्षा में 98.67 अंक प्राप्त किए हैं। वह भी जसपुर के रहने वाले हैं। बता दें कि जसपुर के चार छात्रों ने इस बार टॉप किया है। 

विज्ञापन
  

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपर

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सिकंदर यादव ने 98.67 अंकों के साथ दूसरा स्थान, पिंकी यादव और सूरज पैंकरा 98.17 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अदिति भगत, रिया हालदार ने सहित चार बच्चों ने चौथी रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर तैयार है

सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट- हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई!

कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें।


  

सीजीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 75.05 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम ने 12वीं और फिर 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने लैपटॉप में बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed