{"_id":"68a53805c2c5a8022d04dbf7","slug":"cgbse-10th-12th-supplementary-result-2025-out-at-cgbse-nic-in-direct-link-here-to-download-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGBSE Supplementary Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम, छात्र ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE Supplementary Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम, छात्र ऐसे करें चेक
Wed, 20 Aug 2025 08:20 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:20 AM IST
सार
CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2025
- फोटो : vidia.cgbse.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGBSE Supplementary Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको रोल नंबर और प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आप अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 मई, 2025 को वार्षिक कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
CGBSE Supplementary Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
जो भी छात्र 10वीं या 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां बताए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- यहां सूचना पटल पर आपको 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम का लिंक दिखेगा।
- हाई स्कूल (कक्षा 10) द्वितीय मुख्य/प्रयास परिणाम 2025 या हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) द्वितीय मुख्य/प्रयास परिणाम 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X