Free Coaching: पुलिस और सेना में भर्ती के लिए निशुल्क तैयारी करवाएगी सरकार, यूपी के बागपत से होगी शुरूआत
Skill Test Centre: केंद्र सरकार देश का पहला स्क्लि टेस्ट सेंटर यूपी के बागपत में खोलने जा रही है। यहां युवाओं को पुलिस और सेना में भर्ती के लिए निशुल्क तैयारी भी कराई जाएगी। यहां सेवानिवृत्त अधिकारी युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skill Test Centre In UP: केंद्र सरकार अब युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती की निशुल्क तैयारी करवाएगी। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। इसके लिए बागपत के छपरौली में पहला दक्षता परीक्षण केंद्र बनाया जाएगा। सेना और पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। देशभर के युवा इस सेंटर में आकर फिजिकल ट्रेंनिग ले सकेंगे।
खास बात यह है कि यहां लड़कों के साथ-साथ बेटियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। एक हजार युवाओं के प्रशिक्षण के आधार पर यहां सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बाद में हॉस्टल भी बनेगा।
बागपत में खुलेगा देश का पहले स्किल टेस्ट सेंटर
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, युवा सेना और पुलिस भर्ती के लिए बचपन से तैयारी करते हैं लेकिन फिजिकल टेस्ट में फेल हो जाते हैं, क्योंकि वे तैयारी तो करते हैं, लेकिन भर्ती के आधार पर उन्हें प्रशिक्षण की जानकारी नहीं होती है। युवाओं की इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए बागपत के छपरौली के गवर्मनेट इंटर कॉलेज में देश का पहला स्किल टेस्ट सेंटर बनेगा। इसमें सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी भर्ती के गुणवत्ता मानकों के आधार पर ट्रेनिंग देंगे।

पायलट सेंटर में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर भी होगा
छपरौली के इस पायलट स्किल सेंटर में भर्ती की ट्रेनिंग के अलावा फिजिकली फिटनेस भी फोकस किया जाएगा। यहां पर आउटडोर और इंडोर जिम के अलावा योग केंद्र भी होगा। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान यदि किसी युवा को चोट लग जाती है तो वहीं उसका उपचार भी यहीं किया जा सकेगा। यहां एक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर भी बनाया जा रहा है। यहां पर आर्थोपेडिक डॉक्टर, जिम ट्रेंनर, डाइटिशियन समेत अन्य विशेषज्ञ भी होंगे।
400 सीट का हॉस्टल मिलेगा
पहले चरण में सिर्फ टेस्ट सेंटर बनेगा। इस सेंटर में 400 से 1000 युवा ट्रेनिंग ले पाएंगे। लेकिन भविष्य में यहां 400 सीट का हॉस्टल बनाने की भी योजना है। हॉस्टल होने से बेटियां भी कहीं से भी यहां आकर ट्रेनिंग ले सकेंगी।
कमेंट
कमेंट X