फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCSU UG Admission 2019: first merit list to release today, know last date of Admission 25th june

CCSU Admission 2019: पहली मेरिट आज होगी जारी, इस तारीख तक लें सकेंगे एडमिशन

Thu, 20 Jun 2019 09:46 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 20 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
CCSU UG Admission 2019: first merit list to release today, know last date of Admission 25th june
    विज्ञापन
  • सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एक लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने किए हैं रजिस्ट्रेशन


सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज, 20 जून 2019 को जारी होगी। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचकर 25 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा।

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में सीसीएसयू ने 23 मई से रजिस्ट्रेशन ओपन किए थे। यूजी कोर्सेस बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख 5 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बुधवार को विवि में मेरिट निकालने को लेकर बैठक हुई। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि 20 जून 2019 की दोपहर तक विश्वविद्यालय पहली मेरिट जारी करेगा। इसमें जिन छात्रों का नाम आ जाएगा, वे अगर एडमिशन नहीं लेते हैं तो फिर दूसरी मेरिट में उन्हें मौका नहीं मिलेगा। वे फिर ओपन मेरिट में ही शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 25 जून है। छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर के साथ मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटो कॉपी साथ लेकर जाएं। दूसरी मेरिट 26 जून की शाम को जारी होगी। इसके एडमिशन 29 जून तक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक आधार का भी मिलेगा लाभ- 

  • सामान्य वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं ने 10 फीसदी बढ़ी सीटों पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लेने का कॉलम भरा है, वे अपना प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। प्रमाण पत्र के बिना उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। सीटों के आरक्षण को लेकर हुई बैठक में तय किया गया कि शासनादेश के मुताबिक ही एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed