पड़ताल: सीबीएसई द्वारा नहीं तैयार किया जाएगा कक्षा नौवीं और 11वीं का पेपर, फर्जी निकला दावा
CBSE Fact Check: सीबीएसई ने नोटिस को "फर्जी" बताया और कहा कि यह दोहराया जाता है कि आप ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास नहीं करें, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र बोर्ड पैटर्न पर बनाए जाने को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर सीबीएसई ने खंडन और स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र संबंधी वायरल संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न - पत्र तैयार नहीं करेगा।
सीबीएसई ने नोटिस को "फर्जी" बताया और कहा कि यह दोहराया जाता है कि आप ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास नहीं करें, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। बोर्ड सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर सारी जानकारी जारी करता है। इसलिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्रमाणित किया जाता है। हालांकि, हाल ही में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अपनी नई योजना के अनुसार, टर्म 1 परीक्षाओं के लिए नमूना प्रश्न पत्र जारी किए हैं। बोर्ड ने शिक्षकों और छात्रों दोनों के उपयोग के लिए इस परीक्षा के लिए नमूना प्रश्न पत्र और मूल्यांकन योजनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। पेपर 90 मिनट के होंगे हैं और कोई सब्जेक्टिव प्रश्न नहीं होगा।
गौरतलब है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने भी सीबीएसई के प्रश्न - पत्र संबंधी इस वायरल का खंडन जारी किया है।
A #WhatsApp message claiming that the question paper of class 9th and 11th final examinations will be prepared by the @cbseindia29 is in circulation.#PIBFactCheck:
▶️This claim is #FAKE!
▶️CBSE has made NO such announcement.
▶️Refrain from forwarding such #False messages. pic.twitter.com/AN1PT6LlBf — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 9, 2021
बता दें कि वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा था कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा नौवीं और 11वीं का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। यानी अब देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षा एक ही प्रश्न पत्र से ली जाएगी। व्हाट्सएप मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने इसकी सूचना सभी स्कूलों को दे दी है।
हालांकि, जब अमर उजाला की एजुकेशन टीम ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर तलाश की तो ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। अमर उजाला ने अधिकारियों से भी मैसेज के संबंध में जानकारी मांगी थी।
कमेंट
कमेंट X