फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE to hold 2023 Board Exam for Class 12th from 15 Feb 2023

CBSE 2023 Exam Dates: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अगले साल 15 फरवरी से होगी 12वीं की परीक्षा

Fri, 22 Jul 2022 08:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 08:27 PM IST
सार

Class 12th CBSE 2023 Exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार, 22 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही अगले साल के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
CBSE to hold 2023 Board Exam for Class 12th from 15 Feb 2023
CBSE Exam 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

CBSE Exam Dates 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार, 22 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही अगले साल के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सीबीएसई ने कहा कि अगले साल यानी 2023 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब अगली बार प्रत्येक वर्ष के लिए सामान्य तौर पर परीक्षा शुरू होकर मार्च अंत तक खत्म हो सकती है। जैसे कि देश में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के पहले तक होती रही है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को 1.41 फीसदी से पछाड़ा

विज्ञापन

कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर लिया फैसला

सीबीएसई के मुताबिक, देश भर में कोरोना महामारी का प्रभाव कम हो गया है। इसे देखते हुए अगले साल 15 फरवरी से 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी आने के कारण बोर्ड की कुछ परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। पूरे साल स्कूल बंद रहे थे और छात्र परिणाम को लेकर संशंय में रहे थे। 

यह भी पढ़ें : CBSE 10th 12th Toppers List: सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपर्स लिस्ट, सामने आई यह बड़ी वजह

30 और 70 के अनुपात में तैयार किए गए रिजल्ट

इसको देखते हुए  साल 2021 में बोर्ड ने 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड परीक्षा के 40 फीसदी अंकों, 11वीं थ्योरी हिस्से के 30 फीसदी अंकों व 10वीं के पांच मुख्य विषयों में से सर्वश्रेष्ठ 30 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया गया था। अब 2022 में बोर्ड ने टर्म एक और टर्म दो परीक्षा को 50-50 फीसदी वेटेज के आधार पर परिणाम जारी किया है। 

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed