फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE to Conduct Competency Assessment for Students from December 8

CBSE: सीबीएसई बच्चों की समझने की क्षमता का करेगा आंकलन, आठ दिसंबर से आयोजित होगी सफल मूल्यांकन परीक्षा

Sun, 07 Dec 2025 12:12 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 07 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

CBSE Assessment: सीबीएसई आठ दिसंबर से बच्चों की समझने की दक्षता को परखने के लिए सफल मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की अवधारणाओं को समझने की क्षमता और ज्ञान को सही तरीके से आंकना है

विज्ञापन
CBSE to Conduct Competency Assessment for Students from December 8
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

Conceptual Understanding: बच्चों में समझने की दक्षता कितनी बढ़ी है, इसके लिए सफल मूल्यांकन होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) विषयवार परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर से करने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य बच्चों की दक्षता का आकलन करना है।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस मूल्यांकन को अनिवार्य किया गया है। इस सफल मूल्यांकन की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी। इसमें छठी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा की गाइडलाइंस के साथ-साथ परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है। आठ दिसंबर को ग्रेड नौ के बच्चों की विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


नौ दिसंबर को भाषा और 10 को - गणित की परीक्षा होगी। छठी कक्षा के बच्चों के लिए 11 दिसंबर को पर्यावरण विज्ञान, 15 को भाषा, 16 को गणित की परीक्षा होगी। इसमें केवल यह देखा जाएगा कि बच्चों में रटने की बजाए समझने की प्रवृति कितनी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी परीक्षा

बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगा। बोर्ड की ओर से इस संबंध में स्कूलों को एक लिंक दिया गया है। इसके जरिये परीक्षा से एका दिन पहले ओएमआर शीट को डाउनलोड कर प्रिंट करना है। सीबीएसई ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि यह कोई प्रतियोगिता परीक्षा नहीं है, यह केवल योग्यता आधारित मूल्यांकन है। परीक्षा के बाद स्कूल बच्चों के रिजल्ट का स्वयं ही अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed