CBSE: नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के सिलेबस में होगी 30 फीसदी कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए संशोधित पाठ्यक्रम की घोषणा की है। सीबीएसई ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस में 30 फीसदी कमी की घोषणा की है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। दरअसल, सीबीएसई ने यह कदम कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते उठाया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो और कोविड-19 के दौरान पढ़ाई में जो बाधा उत्पन्न हुई है उसकी भरपाई की जा सकें।
CBSE brings big respite to students, reduces syllabus for classes IX-XII: Central Board of Secondary Education (CBSE) pic.twitter.com/5sxM6fLEFR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 7, 2020
इसे भी पढ़ें-JAC 10th Result 2020 : झारखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे कल होंगे जारी
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' का कहना है कि शिक्षाविदों की तरफ से विद्यार्थियों के सिलेबस कम करने के सुझाव आ रहे थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर 1.5 हजार सुझाव आये थे। इसके बाद सीबीएसई को संशोधित पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। सिलेबस कटौती का यह पैमाना सिर्फ 10वीं और 12वीं क्लास के लिए अपनाया जाएगा। आठवीं क्लास और उससे नीचे की क्लास के लिए सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने हिसाब से सिलेबस में कटौती करने की छूट दी गई है।
कमेंट
कमेंट X