फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE supplementary exams from July 15; Form submission starts on May 30

CBSE: सीबीएसई 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से; 30 मई से जमा करना होगा फॉर्म

Tue, 27 May 2025 07:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 07:14 PM IST
सार

CBSE Supplementary Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
CBSE supplementary exams from July 15; Form submission starts on May 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CBSE Supplementary Exams 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 जुलाई से कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और 15 जुलाई (केवल एक दिन) को कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


निजी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर कम्पार्टमेंट या सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि नियमित छात्रों के आवेदन उनके संबंधित स्कूलों द्वारा जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 जून है। विलंब शुल्क के साथ सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा के फार्म 18 जून से शुरू होकर 19 जून तक भरे जाएंगे।

इतना लगेगा शुल्क

अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करने होंगे। भारत से बाहर के अभ्यर्थियों को प्रति विषय 1000 रुपये का भुगतान करना होगा तथा नेपाल के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये जमा करने होंगे। देरी से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने का शुल्क 2000 रुपये है।

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो छात्र सीबीएसई 2023-24 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और पहले या दूसरे मौके में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए थे, वे केवल निजी उम्मीदवारों के रूप में तीसरी कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed