फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Supplementary Exam 2026 on July 28, Admit Cards Released for Regular and Private Students

CBSE: 28 जुलाई को होगी 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध

Tue, 21 Jul 2026 12:53 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

CBSE Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 28 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्राइवेट और रेगुलर दोनों श्रेणी के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Supplementary Exam 2026 on July 28, Admit Cards Released for Regular and Private Students
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

CBSE Admit Card: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन


CBSE कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, अलग-अलग विषयों की परीक्षा का समय और अवधि प्रश्नपत्र के प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विषय/श्रेणी परीक्षा समय अवधि
अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, गृह विज्ञान, अनुप्रयुक्त गणित और अन्य प्रमुख विषय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 3 घंटे
खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस संचालन, बैंकिंग, विपणन, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, फैशन अध्ययन, व्यवसाय प्रशासन और अन्य व्यावसायिक विषय सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 2 घंटे 40 मिनट
पेंटिंग, हिंदुस्तानी संगीत गायन, हिंदुस्तानी संगीत वाद्य, अनुप्रयुक्त कला, योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2 घंटे
 

कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री परीक्षा?

सीबीएसई के अनुसार, 2026 की बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, विषय बदलने के बाद पास हुए छात्र भी अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 2026 में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा पास कर चुके छात्र भी किसी एक निर्धारित विषय में अंक सुधारने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।

रेगुलर छात्र ऐसे प्राप्त करें एडमिट कार्ड

रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड CBSE की वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन में उपलब्ध होंगे। स्कूलों को "परीक्षा संगम" पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर संबंधित छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

प्राइवेट छात्र कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

प्राइवेट छात्र CBSE के निर्धारित पोर्टल से अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उस स्कूल के प्रिंसिपल से हस्ताक्षर और मुहर लगवा सकते हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार पढ़ाई की थी। यदि ऐसा संभव न हो, तो वे अपने परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट से भी हस्ताक्षर और मुहर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed