फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE stops physical evaluation of OMR answer sheets at centres

बोर्ड परीक्षा: सीबीएसई ने परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट का मूल्यांकन रोका, चीटिंग हो सकती है वजह

Thu, 16 Dec 2021 02:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Dec 2021 02:14 AM IST
सार

सभी केंद्र अधीक्षक प्रेक्षक की उपस्थिति में परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के भीतर ओएमआर शीट को पैक कर सील कर देंगे। 

विज्ञापन
CBSE stops physical evaluation of OMR answer sheets at centres
omr sheet - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा वाले दिन ही परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को रोकने का फैसला किया है। वर्तमान में कक्षा 10 और 12 के छात्रों की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा चल रही है। सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह फैसला 16 दिसंबर से प्रभावी होगा। हालांकि, सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान मानदंडों में अचानक बदलाव का कोई कारण नहीं बताया है। 

विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। उसमें कहा गया है कि 16 दिसंबर से परीक्षा केंद्र में उसी दिन होने वाले मूल्यांकन की प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है। सभी केंद्र अधीक्षक प्रेक्षक की उपस्थिति में परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के भीतर ओएमआर शीट को पैक कर सील कर देंगे। 
विज्ञापन


इसी के साथ केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक सीलबंद पार्सल पर हस्ताक्षर करेंगे और पैकिंग होने का समय भी लिखेंगे। भारद्वाज ने कहा कि एक बार ओएमआर पैक और सील हो जाने के बाद, इसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया जाएगा, जहां उसकी रसीद भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 10 और 12 के छात्रों की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा कोरोना की वजह से ऑबजेक्टिव प्रश्न पर आधारित है, जिसके लिए छात्रों को ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं भरने के लिए दी जाती हैं।  बोर्ड परीक्षा 30 दिसंबर तक चलेंगी। 

अब तक, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं का पहले स्कूल के शिक्षकों द्वारा परीक्षा केंद्र पर भौतिक मूल्यांकन किया जाता था और फिर डिजिटल मूल्यांकन के लिए भेजा जाता था। लेकिन अब बोर्ड ने भौतिक मूल्यांकन की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है।  


हालांकि सर्कुलर में ऐसी कोई बात नहीं बताई है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में अचानक बदलाव क्यों किया। लेकिन कई जिलों में स्कूल में मूल्यांकन से जुड़ी चीटिंग की कुछ खबरें भी आई थीं। इसी के साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा केद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के बंद होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही बोर्ड ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed