फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE started expression chain under Azadi Ke Amrit Mahotsav

तैयारी : सीबीएसई ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू की अभिव्यक्ति शृंखला

Sat, 08 Jan 2022 06:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 06:01 AM IST
सार

सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अभिव्यक्ति श्रृंखला आयोजित कराने को कहा है। इसके तहत बच्चे पेटिंग, कविता व निबंध के माध्यम से अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
CBSE started expression chain under Azadi Ke Amrit Mahotsav
CBSE - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2047 के भारत पर विचार जानने की कवायद शुरू की है। सौ साल बाद भारत कैसा होना चाहिए इसको बताने के लिए बोर्ड स्कूली बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर देने जा रहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अभिव्यक्ति श्रृंखला आयोजित कराने को कहा है। इसके तहत बच्चे पेटिंग, कविता व निबंध के माध्यम से अपने विचार रखेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई ने इस श्रृंखला के लिए तीसरी से 12वीं तक के बच्चों के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को पेटिंग व पैराग्राफ के जरिए और छठी से 12वीं तक के बच्चों को निबंध, पेंटिंग व कविता के माध्यम से माई विजन फॉर इंडिया 100 ईयर थीम पर अपने विचार बताने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को प्रत्येक कक्षा से एक एंट्री को शॉर्टलिस्ट कर सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज एप के माध्यम से 22 जनवरी से पांच फरवरी तक भेजना है। प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर बोर्ड के सभी रीजन से प्रत्येक श्रेणी से 10 सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन किया जाएगा। इन सभी एंट्री को पुस्तिका के रुप में संकलित कर सीबीएसई की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed