CBSE Skill Expo: स्कूली छात्रों को कॅरिअर की दिशा में मिलेंगे नए रास्ते, जुलाई से दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम
CBSE Skill Expo 2025: सीबीएसई जुलाई से दिसंबर 2025 तक देशभर में स्किल एक्सपो और कॅरिअर गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करेगा। छठी से 12वीं तक के छात्र नि:शुल्क पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Career Guidance 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छठीं से 12वीं तक के छात्रों के कौशल विकास और कॅरिअर में मार्गदर्शन करेगा। इसके लिए बोर्ड स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है। देशभर में क्षेत्रीय स्तर पर इसका आयोजन जुलाई से दिसंबर तक किया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
उद्देश्य क्या है?
इस एक्सपो में छात्रों को नई दुनिया के कौशल विकसित करने, भविष्य के कॅरिअर और उसकी योजना के महत्व की जानकारी मिलेगी। सीबीएसई की ओर से इस संबंध में देशभर के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि देशभर के विभिन्न शहरों में कौशल एक्सपो और मार्गदर्शन महोत्सव होगा। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बोर्ड के सभी रीजन शामिल होंगे।
बोर्ड के अनुसार इस आयोजन से छात्रों के बीच कॅरिअर को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। इस आयोजन का लक्ष्य छात्रों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के बीच रचनात्मकता, नवाचार को सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए अपने व्यावसायिक कौशल, रचनात्मकता और नवीन विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
क्या-क्या होंगे थीम?
टेक्नॉलॉजी एंड इंर्फोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, ऐनिमेशन, गेमिंग, कोडिंग, हेल्थ एंड वेलनेस, उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता, कृषि एवं ग्रामीण विकास को इस एक्सपो की थीम बनाया गया है।
स्कूलों के लिए क्या है निर्देश?
स्कूल, छात्र इस लिंक https://cbseit.in/cbse/2024/skillexpo के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को कहा है कि इन कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी के लिए छात्रों को प्रेरित व प्रोत्साहित करें। इसमें सहभागिता के लिए उन्हें सीबीएसई की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X