फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Sample Papers 2025-26 Released for Class 10 and 12, Check Details Here

CBSE Sample Papers: परीक्षा की तैयारी होगी आसान! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

Thu, 31 Jul 2025 12:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

CBSE Sample Papers 2025-26 OUT: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र इन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Sample Papers 2025-26 Released for Class 10 and 12, Check Details Here
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Sample Papers 2025-26: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम (उत्तर लिखने के तरीके) जारी कर दिए हैं। ये सैंपल पेपर अब सभी छात्रों और टीचर्स के लिए CBSE की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी बताया है कि इस बार परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा, यानी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे छात्रों को तैयारी करने में आसानी होगी, क्योंकि उन्हें पुराने तरीके से ही पढ़ाई करनी है।

विज्ञापन

पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

बोर्ड ने साफ किया है कि 2025 की परीक्षा का पैटर्न वही रहेगा जो 2024-25 में था। इसका मतलब है कि छात्रों और शिक्षकों को किसी नए फॉर्मेट की चिंता नहीं करनी होगी। पुराने तरीके से ही पढ़ाई और तैयारी की जा सकती है। इस तरह की निरंतरता से पढ़ाई का तरीका एक जैसा बना रहेगा, जिससे बेहतर समझ और तैयारी संभव हो पाएगी।

सैंपल पेपर पढ़ाई और पढ़ाने, दोनों के लिए मददगार

बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जो सैंपल पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) जारी की गई है, वो सिर्फ परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं, बल्कि कक्षा में पढ़ाई और कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझाने के लिए भी बनाई गई है। इन सैंपल पेपर्स से यह भी सुनिश्चित होता है कि पूरे सिलेबस को बराबर कवर किया जा रहा है। बोर्ड ने टीचर्स से कहा है कि वे इन सैंपल पेपर्स को अपनी डेली पढ़ाई की योजना में शामिल करें।

स्कूलों में लगेगा ‘ऑयल बोर्ड’

CBSE ने हाल ही में देशभर के सभी स्कूलों को एक जरूरी निर्देश भेजा है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों में अब 'ऑयल बोर्ड' लगाया जाए, जिससे छात्र ज्यादा तेल वाले खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जान सकें। यह बोर्ड बच्चों को तला-भुना खाना कम करने और हेल्दी डाइट अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

बोर्ड का कहना है कि आजकल बच्चे जंक फूड ज्यादा खाते हैं और फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं, जिससे मोटापा बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021 में करीब 18 करोड़ लोग मोटापे से परेशान थे और यह संख्या 2050 तक 45 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसे में बच्चों को बचपन से ही सही खानपान की जानकारी देना बहुत जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed