CBSE Result 2022: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी, जानें कब आएगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम
CBSE Result 2022: करीब 35 लाख छात्र बेसब्री से सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा अपडेट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार लाखों की संख्या में छात्र कर रहे हैं। विभिन्न वेबसाइट की ओर से अब तक परिणाम को लेकर नई-नई तारीखें जारी की जा रही है। हालांकि, सभी अनुमान गलत साबित हो रहे हैं। अब तक सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। छात्रों में परिणाम में देरी को लेकर हताशा बढ़ रही है। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-:
CBSE Result 2022: कब आएंगे परिणाम?
सीबीएसई के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तय शेड्यूल के मुताबिक सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सीबीएसई के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में समय लगता है। सीबीएसई की ओर से परिणाम को सही समय पर जारी किया जाएगा।
CBSE Result 2022: क्यों हो रही है देरी?
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक हुई थी। इसके बाद परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कम से कम 45 दिनों का समय लगता है। अभी तो करीब 30 दिन ही हुए हैं। हालांकि, प्रधान ने आगे छात्रों को यह भी आश्वासन दिया कि परिणाम जारी होने में 15 दिनों का समय नहीं लगेगा। शिक्षा मंत्री के बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणाम अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे नतीजे
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
- digilocker.gov.in
- results.amarujala.com
CBSE Result 2022: कैसे देखें अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X