फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE result 2021 : CBSE class 10, 12 board exam results 2021 this month, 7 Important points

सीबीएसई : इसी महीने में आएंगे कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे, जानिए सात अहम बातें

Wed, 07 Jul 2021 05:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 05:17 PM IST
सार

सीबीएसई के परिणाम 2021 जारी होने के बाद इस वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/  पर जाकर देखे जा सकेंगे। सीबीएसई परीक्षा परिणाम संबंधी अहम सवाल और उनके जवाब यहां दिए गए हैं।  
 

विज्ञापन
CBSE result 2021 : CBSE class 10, 12 board exam results 2021 this month, 7 Important points
CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से इसी महीने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए जाने है। इस साल कोरोना महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा था। खैर, अब जल्द ही आंतरिक मूल्याकंन फॉर्मूले के आधार पर 10वीं और 12वीं के परिणाम तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, इस बार सीबीएसई नियमित मूल्यांकन के बजाय वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति का पालन करते हुए कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक जारी करेगा। सीबीएसई परिणाम 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।  
विज्ञापन


सीबीएसई के परिणाम 2021 जारी होने के बाद इस वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर जाकर देखे जा सकेंगे। सीबीएसई परीक्षा परिणाम संबंधी अहम सवाल और उनके जवाब यहां दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1. 12वीं का रिजल्ट कैसे बनेगा?

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12 में छात्रों के स्कूल-आधारित प्रदर्शन, कक्षा 11 में अंतिम परीक्षा प्रदर्शन और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में प्रदर्शन के परिणामों पर आधारित होगा।

2. 10वीं का रिजल्ट कैसे बनेगा?

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम व्यावहारिक अंकों, विभिन्न परीक्षणों और परीक्षाओं में छात्र द्वारा प्राप्त अंकों और कक्षा 10 की परीक्षा में स्कूल के पिछले प्रदर्शन पर आधारित होगा। 

3. जिन छात्रों ने स्कूल और बोर्ड बदला था उनका क्या?

सीबीएसई की मूल्यांकन योजना के तहत जिन छात्रों ने 10वीं कक्षा के बाद स्कूल बदल लिया है और वर्तमान में सीबीएसई स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनके संबंधित पुराने स्कूल सीबीएसई पोर्टल पर अपने अंक अपलोड करेंगे। इन स्कूलों को सीबीएसई के अंक के समान बनाने के लिए आनुपातिक रूप से अपने अंक बदलने के लिए कहा गया है।

4. अगर मानकों पर खरे न उतरे तो?

सीबीएसई द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक दोहराव या कंपार्टमेंट यानी पूरक श्रेणी में रखा जाएगा। परिणाम से संतुष्ठ न होने पर आगामी परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। 


5. क्या परिणाम से पढ़ाई प्रभावित होगी?

नहीं, सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि 10वीं कक्षा के छात्र जो मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की घोषणा तक 11वीं कक्षा में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है। 


6. क्या असंतुष्ठ छात्रों के लिए सभी विषयों की परीक्षा होगी?

नहीं, सीबीएसई की योजना के अनुसार, कक्षा 12वीं के वे छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन यह विशेष परीक्षा केवल मुख्य विषयों के लिए ही आयोजित की जाएगी। 


7. अन्य शिक्षा बोर्ड के नतीजों का क्या होगा? 

सीबीएसई के साथ अन्य राज्य शिक्षा बोर्डों को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक जारी करने के लिए कहा गया है। परिणाम आने के तुरंत बाद उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed