फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE releases cyber safety guide for students from class 9 to 12

CBSE ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए तैयार किया मैनुअल, जानें क्या है खास

Wed, 20 May 2020 05:46 PM IST
Garima Garg पीटीआई
पीटीआई Published by: Garima Garg Updated Wed, 20 May 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
CBSE releases cyber safety guide for students from class 9 to 12
cbse cyber safety guide

आज के समय में साइबर क्राइब बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सीबीएसई ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैनुअल तैयार किया है। बता दें कि डिजिटल के अधिकार, स्वतंत्रता व जिम्मेदारियों को समझने और साइबर क्राइम से निपटने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक साइबर सेफ्टी मैनुअल लेकर आया है। इसका उद्देश्य है छात्र-छात्राओं में सुरक्षा को लेकर अच्छी आदतों का विकास करना।

विज्ञापन


पूरा देश आज COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन है। ऐसे में पढ़ाई को जारी रखने के लिए, छात्रों ने ऑनलाइन शिक्षा और शिक्षण गतिविधियों के साथ डिजिटल की दुनिया तक पहुंच बढ़ा दी है। इस स्थिति को देखते हुए और छात्रों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये मैनुअल तेयार किया है।
विज्ञापन


मैनुअल में साइबर सुरक्षा से संबंधित टॉपिक जैसे मानहानी, ऑनलाइन अटैक एंड फ्रॉड्स, ऑनलाइन यौन शोषण आदि को कवर किया गया है। साथ ही यह छात्रों को डिजिटल नागरिकता के नौ तत्वों डिजिटल एक्सेस, साक्षरता, संचार, शिष्टाचार, स्वास्थ्य और वैलबिंग, अधिकारों, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी, सुरक्षा और कानून के बारे में भी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान दें कि इस मैनुअल को साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया है। मैनुअल में जितने भी टॉपिक शामिल हैं, उन विषयों पर छात्रों के ज्ञान का आकलन करने के लिए गतिविधियां भी निर्धारित की हैं।


सीबीएसई ने कहा है कि आज का युवा इंटरनेट से जुड़ा है और किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए इंटरनेट की मदद लेता है। लेकिन डिजिटल टेक्नोलॉजी का ज्यादा प्रयोग भ्रम पैदा भी कर सकता है। इसके अलावा छात्रों को यह जानना और समझना होगा कि साइबरबुलिंग क्या है।


इसके अलावा बोर्ड सीबीएसई ने कहा, छात्रों को यह जानना भी जरूरी है कि उन्हें किसे ब्लॉक करना है और किसे नहीं। साथ ही यदि किसी व्यक्ति ने आपके साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ गलत किया है, तो जल्द से जल्द साइट की रिपोर्टिंग फंक्शन का उपयोग करके रिपोर्ट करने की आवश्यकता है। मैनुअल में छात्रों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed