फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE releases 30 Percent reduced syllabus notifications released

सीबीएसई ने जारी किया तीस फीसदी कम किया हुआ पाठ्यक्रम, नोटिफिकेशन किया जारी

Wed, 08 Jul 2020 04:07 AM IST
अवधेश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
CBSE releases 30 Percent reduced syllabus notifications released
सांकेतिक तस्वीर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौवीं से बारहवीं तक के लिए तीस फीसदी कम किया गया पाठ्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया। कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए यह किया गया है। बोर्ड ने इस संशोधित पाठ्यक्रम का नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया। इस बात का ध्यान रखा गया है कि पाठ्यक्रम में कहीं भी दोहराव न हो और न ही एक कॉन्सपेट पर छात्रों को अतिरिक्त समय लगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने भी अपने नौवीं से बारहवीं के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी तक कमी कर उसे जारी किया। सीबीएसई के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और उसके प्रभाव के कारण स्कूल मार्च से बंद हैं। इससे पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए पाठ्यक्रम कम करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन


बोर्ड के निदेशक (एकेडेमिक्स) डॉ जोसेफ एमनुअल के अनुसार संशोधित पाठ्यक्रम को कोर्स कमेटी ने करिकुलम कमेटी और गवर्निंग बॉडी की मंजूरी के बाद फाइनल किया है। छात्र इस पाठ्यक्रम को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.ac.in पर देख सकते हैं। पाठ्यक्रम में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा गया है जिससे छात्रों का किसी प्रकार का नुकसान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रमुखों व शिक्षकों को सुनिश्चित करने को कहा है कि पाठ्यक्रम के जिन हिस्सों को कम किया गया है उन्हें भी छात्रों को बताएं जिससे वह खुद को उससे जुड़ा हुआ पाएं। हालांकि उससे संबंधित सवाल आंतरिक मूल्यांकन व बोर्ड परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे। स्कूलों को कहा गया है कि ऐलिमेंट्री कक्षाओं (पहली से आठवीं) तक के लिए स्कूल एनसीईआरटी के वैकल्पिक एकेडेमिक कैलेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed