CTET Answer Key 2022: सीबीएसई सीटेट की आंसर-की जारी, जानें कहां से और कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?
CTET Answer Key : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) 2022 परीक्षा की आंसर-की को ऑनलाइन जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET Answer Key Dec 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) 2022 परीक्षा की आंसर-की को ऑनलाइन जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटेट की आंसर-की यानी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन की संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2022 सत्र (CBSE CTET) की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 07 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक सीबीएसई सीटेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
आंसर-की को उम्मीदवारों की चुनौती केवल 14 से 17 फरवरी तक ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 17 फरवरी, 2023 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में ई-मेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि प्रत्येक प्रश्न 1000 रुपये चार्ज किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET 2022 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं। -
उस लिंक को खोजें और क्लिक करें जो “CTET Dec 2022 के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें” दर्शाता है। -
नए वेब पेज पर CTET 2022 उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें। -
सीटेट 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
सीटेट उत्तर कुंजी 2022 पर सभी विवरणों की जांच करें और इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X