फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE opens correction window for Class 10, 12 LOC 2025-26; schools must ensure error-free data

CBSE: बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी में भरें सही जानकारी, सीबीएसई ने स्कूलों को दिए निर्देश; यहां पढ़ें

Thu, 18 Sep 2025 02:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 02:25 PM IST
सार

CBSE Exams 2025-26: सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 2025-26 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC में छात्रों के नाम, जन्मतिथि और विषय कोड सही भरें। 13 से 27 अक्तूबर तक सुधार विंडो खुलेगी। गलत जानकारी पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
 

विज्ञापन
CBSE opens correction window for Class 10, 12 LOC 2025-26; schools must ensure error-free data
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को याद दिलाया है कि वे 2025-26 की मुख्य बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10 और 12) के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) में छात्रों का डेटा बिना किसी गलती के जमा करें। इसके लिए सुधार की सुविधा 13 से 27 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है कि छात्रों के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि और विषयों का चुनाव बिल्कुल सही होना चाहिए और यह स्कूल के प्रवेश रिकॉर्ड से मेल खाना जरूरी है।

विज्ञापन

विषय कोड चुनने में बरतें सावधानी


CBSE ने स्कूलों से कहा है कि LOC भरते समय विषय कोड चुनने में विशेष ध्यान दें।

  • कक्षा 10 के लिए: हिंदी-A (002), हिंदी-B (085), उर्दू-A (003), उर्दू-B (303), गणित (मानक) (041), गणित (बेसिक) (241) आदि कोड सही ढंग से चुने जाएं।
  • कक्षा 12 के लिए: हिंदी कोर (302), हिंदी वैकल्पिक (002), अंग्रेजी कोर (301), अंग्रेजी वैकल्पिक (001), संस्कृत कोर (322), संस्कृत वैकल्पिक (022), उर्दू कोर (303), उर्दू वैकल्पिक (003), गणित (041), एप्लाइड मैथ्स (241) आदि विषय कोड सावधानीपूर्वक चुने जाने चाहिए।

सुधार प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश

 

  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल अंतिम तिथि तक, LOC जमा करने के बाद भी, सुधार कर सकेंगे।
  • अगर स्कूल ने समय पर LOC जमा कर दी है और फीस भी भर दी है, लेकिन बाद में किसी छात्र के डेटा में गलती पाई जाती है, तो अंतिम तिथि तक उसे सुधारा जा सकता है।
  • हालांकि, जमा किए गए विवरणों में बदलाव करने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
  • अंतिम सबमिशन के बाद स्कूल प्रत्येक छात्र का डेटा वेरिफिकेशन स्लिप निकाल सकेंगे। यदि उस दौरान कोई त्रुटि मिलती है तो जानकारी अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

9वीं और 11वीं के लिए भी यही नियम

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि 13 से 27 अक्तूबर तक उपलब्ध कराई गई सुधार विंडो के दौरान नाम, जन्मतिथि और विषय विवरण में बदलाव किया जा सकेगा। साथ ही, कक्षा 9 और 11 के LOC फॉर्म भरते समय भी इन्हीं दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed