फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Not Happy with Marks? Board Offers Second Chance, Apply for Scanned Copies and Re-evaluation from May

CBSE: अंक संतोषजनक नहीं? सीबीएसई दे रहा है दूसरा मौका, 21 मई से उठाएं स्कैन कॉपी और री-वैल्यूएशन का फायदा

Mon, 19 May 2025 06:40 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 19 May 2025 06:40 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के बाद की प्रक्रिया की घोषणा की है। छात्र 21 मई से स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं और री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
CBSE: Not Happy with Marks? Board Offers Second Chance, Apply for Scanned Copies and Re-evaluation from May
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE 10th 12th Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 2025 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद छात्रों को अपने अंकों को लेकर असंतुष्टि होने पर एक और मौका दिया जा रहा है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के बाद की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक सही से नहीं दिए गए हैं, तो वह स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने, अंकों के सत्यापन (Verification) और री-वैल्यूएशन के लिए निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन

12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

सीबीएसई 12वीं के छात्र 21 मई से 27 मई 2025 तक 700 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वे 28 मई से 3 जून 2025 तक मार्क्स वेरिफिकेशन (500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका) और री-वैल्यूएशन (100 रुपये प्रति प्रश्न) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

10वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

वहीं, सीबीएसई 10वीं के छात्र 27 मई से 2 जून 2025 तक 500 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ स्कैन की गई आंसर शीट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 3 जून से 7 जून 2025 तक वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस दौरान वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये और प्रत्येक प्रश्न के री-वैल्यूएशन के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाए।
  • होम पेज पर दिए गए "रिवैल्युएशन और रि-वेरिफिकेशन" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
  • इससे बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और आवेदन शुल्क को जमा करना होगा।
  • आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा और पेज को डाउनलोड कर लीजिए।
  • भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed