फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE-NCB MoU to Launch Anti-Drug Awareness Program in Schools from September 3

CBSE: सीबीएसई के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में कैसे शामिल हो सकते हैं? 3 सितंबर से पहले भरना होगा ये फॉर्म

Fri, 22 Aug 2025 06:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 3 सितंबर 2025 को एमओयू साइन करेंगे। इस दौरान नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी होगा। प्राचार्य व काउंसलर्स को मादक पदार्थों से बचाव और नशा-रहित स्कूल वातावरण बनाने पर प्रशिक्षण मिलेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक फॉर्म भरना होगा।
 

विज्ञापन
CBSE-NCB MoU to Launch Anti-Drug Awareness Program in Schools from September 3
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE: शिक्षा जगत में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित वातावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार, मिलकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर 3 सितंबर 2025 को सीबीएसई मुख्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में होंगे।

विज्ञापन


यह पहल स्कूलों में नशा-रहित वातावरण बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। समझौते के तहत सीबीएसई और एनसीबी संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और परामर्श सत्र आयोजित करेंगे। इनका उद्देश्य शिक्षकों, परामर्शदाताओं और छात्रों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन

 

स्कूलों के प्राचार्य और काउंसलर्स हो सकते हैं कार्यक्रम में शामिल, भरना होगा फॉर्म

MoU हस्ताक्षर के बाद एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य और काउंसलर्स शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस होगा-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाव की रणनीतियां
  • शिक्षकों और काउंसलर्स की भूमिका को सशक्त करना
  • नशा-रहित स्कूल समुदायों का निर्माण करना


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक फॉर्म भरना जरूरी है। इसमें एंट्री निशुल्क होगी। कार्यक्रम 3 सितंबर 2025 (बुधवार), सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए स्कूलों के प्राचार्य और काउंसलर्स को इस लिंक https://forms.gle/7EmJpQDArHSG5Rhq9 पर जाकर उपलब्ध फॉर्म को भरना होगा।


सीमित सीटों के कारण पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा और चयनित प्रतिभागियों को ईमेल से पुष्टि भेजी जाएगी। यात्रा व आवास का खर्च प्रतिभागियों को स्वयं वहन करना होगा।

कार्यक्रम विवरण

  • तिथि व समय: 3 सितंबर 2025 (बुधवार), सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • स्थान: सीबीएसई इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-23, द्वारका, नई दिल्ली


यह कार्यक्रम देशभर के स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरूकता को मजबूत करने और छात्रों को सकारात्मक भविष्य की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed