फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE, MSBSHSE, MPBSE Class 10 12 Board Exams Datesheet 2024 Check here

Board Exam Datesheet: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें आई सामने, इन बोर्ड्स ने किया ऐलान

Wed, 30 Aug 2023 03:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 03:59 PM IST
सार

Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), महाराष्ट्र और एमपी बोर्ड सहित कई स्कूल शैक्षिक बोर्ड्स ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है।
 

विज्ञापन
CBSE, MSBSHSE, MPBSE Class 10 12 Board Exams Datesheet 2024 Check here
Board Exams 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Class 10th 12th Board Exam Dates: दिन बीतने के साथ-साथ 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आती जा रही हैं। कुछ स्कूल शैक्षिक बोर्ड्स ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, महाराष्ट्र और एमपी बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा आम तौर पर फरवरी या मार्च में आयोजित की जाएगी। जिन स्कूल बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की गई है, उनके बारे में यहां बताया गया है।

विज्ञापन

सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा तिथियां

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी बोर्ड परीक्षा 2024


महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है और आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर डेट शीट भी जारी कर दी है। महाराष्ट्र कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 1 से 22 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

एमपी बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2024


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 की समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया है। डेट शीट के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 5 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2024


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेट शीट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जल्द ही परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित होने की उम्मीद है। पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड ने कहा था कि पिछले साल का परिणाम 100 वर्षों में सबसे तेज घोषणा थी।

सीएचएसई ओडिशा कक्षा 10, 12 परीक्षा तिथियां 2024


उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ओडिशा कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित करेगा और कक्षा 12 की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च को समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed