{"_id":"5cbe8df3bdec22144631a6a5","slug":"cbse-launches-shiksha-vani-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने लांच किया शिक्षा वाणी ऐप, छात्रों को मिलेगी ऑडियो-वीडियो के रूप में जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई ने लांच किया शिक्षा वाणी ऐप, छात्रों को मिलेगी ऑडियो-वीडियो के रूप में जानकारी
Tue, 23 Apr 2019 09:36 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों को बोर्ड संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए ऐप लांच किया है। इस ऐप का नाम शिक्षा वाणी है। इस ऐप पर सीबीएसई के सभी अपडेट दिए जाएंगे साथ में इससे भ्रामक खबरों पर भी रोक लगेगी। इसके जरिए अभिभावकों और छात्रों को परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारियां मिल पाएंगी।
विज्ञापन
ये ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। गूगल प्ले स्टोर से शिक्षा वाणी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। रजिस्टर्ड यूजर्स को नई जानकारी के साथ ऑडियो और वीडियो फाइल भी मुहैया कराई जाएंगी। इन्हें सीबीएसई द्वारा अपलोड किया जाएगा। इस ऐप पर बोर्ड की एकेडमिक, ट्रेनिंग और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षा वाणी ऐप में छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। एक तरफ जहां स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड के दिशा-निर्देशों को जान सकेंगे। वहीं स्कूल स्टॉफ, छात्र और परिजनों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई के ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. बिस्वजीत साहा ने बताया कि यह सर्कुलर ऐप स्कूलों के प्रिंसिपल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उनको सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली हर जानकारी मिलेगी।
बता दें कि सीबीएसई की किसी भी तरह की जानकारी के लिए यूजर्स को अब तक cbse.nic.in पर जाना पड़ता था। पर अब वेबसाइट के बजाय यूजर अपने स्मार्टफोन पर ऐप के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे। ये जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी जाएगी। इस तरह इसे सुनना, देखना और समझना आसान होगा।
कमेंट
कमेंट X