फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Issues Guidelines for Objections Related to Board Question Papers, Read all details

CBSE Board: सही तरीके से और समय पर भेजें प्रश्न पत्र पर आपत्तियां, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 19 Feb 2025 10:06 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 19 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

CBSE: सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि प्रश्नपत्र से संबंधित आपत्तियां स्पष्ट हों और उसे समय पर भेजें। इसके अलावा, सीबीएसई ने बोर्ड के प्रश्नपत्र से संबंधित आपत्तिओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
CBSE Issues Guidelines for Objections Related to Board Question Papers, Read all details
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो चुकी हैं। हर साल प्रश्न पत्र को लेकर कई प्रकार की आपत्तियां बोर्ड को भेजी जाती हैं। इस पर बोर्ड ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों को लेकर भेजी जाने वाली आपत्तियां स्पष्ट हों और समय से भेजी जाएं।

विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों से संबंधित आपत्तियों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम (ओईसीएमएस पोर्टल) पर ही अपलोड किया जाए। सीबीएसई ने कहा है कि किसी को प्रश्न पत्र को लेकर कोई आपत्ति है तो वह समय से भेजें। आपत्ति अस्पष्ट होने पर बोर्ड उस पर कार्रवाई नहीं करेगी। बोर्ड ने कहा कि बीते वर्षों में प्रश्न पत्र को लेकर कई ऐसी टिप्पणियां भेजी गई जो अस्पष्ट थी।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए आपत्ति में कहा जाता है कि प्रश्न सही नहीं है, लेकिन प्रश्न में जो सही नहीं है उसका उल्लेख नहीं किया जाता। वहीं, स्कूल आमतौर पर विभिन्न ईमेल आईडी पर टिप्पणियां भेजते हैं जो इस उद्देश्य के लिए नहीं होती हैं। विषय की परीक्षा आयोजित होने के कई दिनों बाद टिप्पणियां भेजी जाती हैं। उन्हें परीक्षा के आयोजन के दिन ही भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed