CBSE: सीबीएसई के नाम पर हो रहा खेलों का आयोजन; बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, स्कूलों को दी ये सलाह
SGFI: सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ नामक एक संगठन सीबीएसई के नाम का उपयोग खेल आयोजनों को आयोजित करने के लिए कर रहा है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और कहा कि इस संस्था से सीबीएसई का कोई संबंध नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: सीबीएसई अपने संबद्ध स्कूलों के छात्रों के लिए हर साल क्लस्टर/जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन करता है। बोर्ड ने खेल-कूद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, सीबीएसई को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध किया गया है। इसके बाद, अब सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के विजेता हर साल एसजीएफआई द्वारा आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे।
नोटिस में लिखा है, "सीबीएसई 08.07.2024 से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से संबद्ध हो गया है (एसजीएफआई के पत्र संख्या 994/एसजीएफआई/2024-25 दिनांक 08.07.2024 के अनुसार)। तदनुसार, 2024-25 से सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के विजेता हर साल एसजीएफआई द्वारा आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे।"
CBSE has been affiliated with School Games Federation of India w.e.f. 08.07.2024. Accordingly, from 2024-25 onwards, the winners of CBSE National Games will participate in SGFI National School Games organised by the SGFI every year. pic.twitter.com/sf0Ulzo1yf
— ANI (@ANI) July 11, 2024
सीबीएसई ने कहा कि संज्ञान में आया है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) नामक एक संगठन सीबीएसई के नाम का उपयोग खेल आयोजनों को आयोजित करने और एसजीएफआई और अन्य खेल निकायों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कर रहा है। कई सीबीएसई स्कूलों ने अनजाने में इस संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया है।
जनहित में यह प्रसारित किया जाता है कि सीबीएसई का 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ), आगरा (यूपी) नामक संगठन से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।
बोर्ड ने स्कूलों को दी ये सलाह
स्कूलों को सलाह दी जाती है (परिपत्र संख्या Acad-54/2024 दिनांक 11/07/2024 के अनुसार) कि वे किसी भी तरह से उक्त संगठन से न जुड़ें या इसके द्वारा आयोजित किसी भी खेल आयोजन में भाग न लें, क्योंकि यह सीबीएसई से संबद्ध नहीं है। उक्त संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते पाए जाने वाले किसी भी स्कूल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड ने अपने संबंध स्कूलों से कहा है कि ऐसे किसी भी संगठन द्वारा संपर्क किए जाने पर इसकी सूचना बोर्ड को दें। बोर्ड ने कहा, "यदि किसी सीबीएसई-संबद्ध स्कूल को इस या किसी समान संगठन से कोई संदेश प्राप्त होता है, तो उन्हें सीबीएसई की वेबसाइट: https://cbseit.in/cbse/2023/sports पर जानकारी सत्यापित करनी चाहिए।"
कमेंट
कमेंट X