फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Denies Evaluation Glitch Reports, Class 12 Results Expected in Third Week of May 2026

CBSE 12th Result 2026 Date: 30 अप्रैल को नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट, सीबीएसई ने किया कंफर्म, बताई संभावित तारीख

Wed, 29 Apr 2026 02:52 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 02:52 PM IST
सार

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को घोषित नहीं किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे मई में घोषित होंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने कक्षा 12 की कॉपी मूल्यांकन में गड़बड़ी की खबरों को भी खारिज किया है। बोर्ड के अनुसार OSM सिस्टम सही तरह काम कर रहा है और प्रक्रिया समय पर चल रही है।
 

विज्ञापन
CBSE Denies Evaluation Glitch Reports, Class 12 Results Expected in Third Week of May 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख बताई है। ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे मई महीने में घोषित किए जाएंगे। ऐसे में 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की खबरें खारिज हो गई हैं। इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 की कॉपियों के मूल्यांकन में देरी और तकनीकी खामियों को लेकर सामने आई खबरों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पूरी तरह सुचारु रूप से काम कर रही है और मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन


बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावे किए गए हैं, वे वास्तविकता से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया पहले से बेहतर तरीके से चल रही है और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस नई प्रणाली को लागू करने पर बोर्ड को गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों से सकारात्मक फीडबैक मिलने की बात कही

उन्होंने शिक्षकों से मिल रहे फीडबैक का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक इस नई तकनीक से संतुष्ट हैं और कई शिक्षक तो अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया संदेशों और तस्वीरों के माध्यम से साझा कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ ऐसे शिक्षक भी इस प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं, जिन्हें मूल्यांकन कार्य नहीं सौंपा गया है। मूल्यांकन की प्रगति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा काम तय समयसीमा के अनुसार चल रहा है और किसी तरह की देरी नहीं है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

पांच बिंदुओं में बड़ी बातें

  • सीबीएसई ने कक्षा 12 कॉपी मूल्यांकन में गड़बड़ी की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है।
  • परीक्षा नियंत्रक के अनुसार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम बेहतर और सुचारु रूप से काम कर रहा है।
  • बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय के अनुसार चल रही है, किसी तरह की देरी नहीं है।
  • शिक्षकों से मिले फीडबैक के अनुसार OSM सिस्टम को लेकर संतोष और सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।
  • सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम मई 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

रिजल्ट की घोषणा को लेकर उन्होंने दोहराया कि परिणाम पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से कक्षा 12 की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया है। इस पहल का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाना है। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

सीबीएसई हर साल भारत और विदेशों के कुल 26 देशों में परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसमें करीब 46 लाख छात्र शामिल होते हैं। इस बड़े स्तर पर परीक्षा संचालन को देखते हुए OSM सिस्टम को एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बना सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed