{"_id":"670b586c936587511206c665","slug":"cbse-democratic-participation-and-electoral-literacy-lessons-to-be-taught-by-cbse-check-details-here-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता का पढ़ाएगा पाठ, अगले सप्ताह से होगी शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता का पढ़ाएगा पाठ, अगले सप्ताह से होगी शुरू
Sun, 13 Oct 2024 10:50 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:50 AM IST
सार
CBSE: सीबीएसई कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सीबीएसई अगले सप्ताह से चुनावी साक्षरता वेबिनार शुरू करेगा। इस वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को नागरिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन
cbse
- फोटो : CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) छात्रों को लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता का पाठ पढ़ाने जा रहा है। इसके लिए नौवीं से बारहवीं के छात्रों में नागरिक सहभागिता, लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता को बढ़ाने के लिए आगामी 15 अक्तूबर से साक्षरता वेबिनार आयोजित किया जाएगा। वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को चुनावी प्रक्रिया में जिम्मेदारियां, लोकतांत्रिक सिद्धांतों की गहरी समझ को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
बोर्ड का मानना है कि इस वेबिनार से छात्रों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और सक्रिय नागरिकता की गहरी समझ को बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे इस वेबिनार में छात्रों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
एक घंटे के इस सत्र में उन्हें चुनावी साक्षरता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इससे छात्र भी चुनावी साक्षरता को लेकर जागरूक हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से इसके लिए एक लिंक भी स्कूलों को भेजा गया है, जिसके माध्यम से छात्र इस वेबिनार का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X