फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Datesheet 2022 Class 10, 12: Board releases for minor and major subjects, direct link here

Cbse Date Sheet 2022: इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षा, इस सीधे लिंक से डाउनलोड करें 10वीं, 12वीं का टाइम-टेबल

Thu, 21 Oct 2021 05:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 21 Oct 2021 05:55 PM IST
सार

CBSE Datesheet 2022 Class 10, 12: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट 2021 टर्म 1 परीक्षाओं के लिए जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं के प्रमुख विषयों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 30 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। वहीं कक्षा बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 1 दिसंबर से होगी। अभ्यर्थी मेजर, माइनर विषयों की डेटशीट यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Datesheet 2022 Class 10, 12: Board releases for minor and major subjects, direct link here
CBSE board exams 2022

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टर्म-1 की डेट शीट 2021-22 जारी कर दी है। टाइम-टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के माइनर विषयों की परीक्षा 17 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। कक्षा 10वीं के मेजर विषयों की परीक्षा 30 नवंबर, 2021 से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेगी। वहीं, कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 01 दिसंबर, 2021 से शुरू होकर 22 दिसंबर, 2021 तक चलेगी। 

विज्ञापन

सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षाएं एमसीक्यू प्रारूप में होंगी और छात्र के अपने स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी और छात्रों को ओएमआर शीट पेन से भरनी होगी। परीक्षा के तरीके के बारे में विस्तृत निर्देश बोर्ड द्वारा जारी नोटिस पर भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई डेट शीट 2022: इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं के माइनर विषयों की परीक्षा

परीक्षा की तिथि

विषय

17 नवंबर, 2021

चित्र

18 नवंबर, 2021

गुरुंग, तमांग, थाई आदि

20 नवंबर, 2021

उर्दू, पंजाबी, बंगाली आदि

22 नवंबर, 2021

संस्कृत

सीबीएसई डेट शीट 2021-22 : यह है कक्षा 10वीं के मेजर विषयों का टाइम टेबल

तिथि

विषय

30 नवंबर, 2021

सामाजिक विज्ञान

2 दिसंबर, 2021

विज्ञान

3 दिसंबर, 2021

गृह विज्ञान

4 दिसंबर, 2021

गणित मानक

4 दिसंबर, 2021

गणित बेसिक

8 दिसंबर, 2021

कंप्यूटर एप्लीकेशन

9 दिसंबर, 2021

हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी

11 दिसंबर, 2021

अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य

विज्ञापन

सीबीएसई डेट शीट 2022: कक्षा 12वीं के माइनर विषयों के लिए डेटशीट जारी

परीक्षा की तिथि

 विषय

16 नवंबर, 2021

उद्यमिता

17 नवंबर, 2021

टेक्सटाइल डिजाइन

18 नवंबर, 2021

मार्केटिंग

22 नवंबर, 2021

फैशन स्टडीज

सीबीएसई डेट शीट 2021-22: कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों के लिए डेटशीट जारी

दिनांक

विषय

1 दिसंबर, 2021

समाजशास्त्र

3 दिसंबर, 2021

इंग्लिश कोर

6 दिसंबर, 2021

गणित

7 दिसंबर, 2021

फिजिकल एजुकेशन

 

8 दिसंबर, 2021

बिजनेस स्टडीज

9 दिसंबर, 2021

भूगोल

10 दिसंबर, 2021

भौतिकी

11 दिसंबर, 2021

मनोविज्ञान

13 दिसंबर, 2021

अकाउंटेंसी

14 दिसंबर, 2021

रसायन विज्ञान

 15 दिसंबर, 2021

अर्थशास्त्र

16 दिसंबर, 2021

हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव

17 दिसंबर, 2021

राजनीति विज्ञान

18 दिसंबर, 2021

जीवविज्ञान

20 दिसंबर, 2021

इतिहास

21 दिसंबर, 2021

आईपी, कंप्यूटर साइंस

22 दिसंबर, 2021

गृह विज्ञान

सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा
कक्षा बारहवीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। टर्म 1 परीक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षा सभी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होगी और इस बार पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय 20 मिनट होगा। उत्तर पुस्तिकाओं या ओएमआर शीट का मूल्यांकन स्कूल द्वारा किया जाएगा और छात्रों के अंक दिसंबर के अंत तक सीबीएसई के साथ साझा किए जाएंगे। टर्म 1 के अंक स्कूलों द्वारा छात्रों के साथ साझा किए गए शेड्यूल के अनुसार साझा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed