फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET Answer Key 2024: will be released Soon? check it like this

CBSE CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी कब होगी जारी? ऐसे कर सकेंगे चेक

Tue, 31 Dec 2024 09:17 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 31 Dec 2024 09:17 AM IST
सार

CBSE CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
CBSE CTET Answer Key 2024: will be released Soon? check it like this
CBSE CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CBSE CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी (CTET Answer Key) जारी नहीं की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी उपलब्ध होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर सीबीएसई ने अब तक इस संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।

उत्तर कुंजी के खिलाफ दर्ज कर सकेंगे चुनौतियां

प्रोविजनल उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों का आकलन कर सकते हैं। वहीं उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौतियां भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि दर्ज की गई आपत्ति सही साबित होती है तो फीस रिफंड मिल जाता है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होंगे।
विज्ञापन

 

CBSE CTET Exam 2024: 14 दिसंबर को हुई थी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर-1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर दो परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

CTET December Answer Key 2024: ऐसे करें सीटीईटी दिसंबर आंसर की चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'CTET December Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब आप आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed