CTET 2026 Exam: सीटेट परीक्षा कल, ये दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं; जानें रिपोर्टिंग टाइम और गाइडलाइंस
CBSE CTET 2026 Exam: सीबीएसई 7 और 8 फरवरी 2026 को 140 से ज्यादा शहरों में सीटेट परीक्षा आयोजित करेगा। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को घर से निकलने से पहले जरूरी दिशा निर्देश पढ़ लेने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 से अधिक शहरों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है।
एडमिट कार्ड जारी, समय से पहले पहुंचना जरूरी
सीबीएसई ने 5 फरवरी 2026 को सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और समय ध्यान से जांच लें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्टिंग टाइम के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी और परीक्षा शहर, केंद्र या तारीख बदलने की कोई अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
ये दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं
परीक्षा दिवस के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। साथ ही अपने साथ कोई सरकारी फोटो आईडी भी लेकर जाएं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना अनिवार्य?
सीबीएसई के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना वैध फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाना होगा। इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई वस्तुओं पर सख्त रोक लगाई है। अभ्यर्थी ये वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते:
- धातु की वस्तुएं
- किताबें
- कागज
- ज्योमेट्री बॉक्स
- पेंसिल बॉक्स
- ज्वेलरी
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
- घड़ी
- मोबाइल फोन
- ईयरफोन
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
- पेन ड्राइव
- कैमरा
- वॉलेट
- हैंडबैग
- खाने-पीने की चीज
एडमिट कार्ड में गलती हो तो तुरंत करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, सिग्नेचर या अन्य विवरण में कोई गलती है, तो उन्हें तुरंत सीटेट यूनिट से संपर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
नियमों का पालन जरूरी
सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु तरीके से आयोजित करने के लिए सभी उम्मीदवारों को जारी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। समय पर पहुंचना और निर्धारित नियमों का पालन करना ही परीक्षा में शामिल होने की सबसे जरूरी शर्त है।
कमेंट
कमेंट X