फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET 2024 result released Soon? You can download it from this link

CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 06 Jan 2025 10:01 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 06 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

CBSE CTET 2024: सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया गया था और 1 जनवरी को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा 5 जनवरी तक थी।

विज्ञापन
CBSE CTET 2024 result released Soon? You can download it from this link
CBSE CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नतीजे जारी होने के बाद, CBSE CTET रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर सहित अपने क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें। 
विज्ञापन

कब आएगा सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, रिजल्ट जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था। 
विज्ञापन

 

14 दिसंबर को हुई थी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर-1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर दो परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

सीटीईटी रिजल्ट दिसंबर 2024 कैसे चेक करें?

सीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद, आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'CTET December Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब आप आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर लीजिए।

रिजल्ट के बाद आगे क्या?

सीबीएसई द्वारा योग्य उम्मीदवारों को अपना सीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो आजीवन मान्य होगा। यह प्रमाणपत्र उन्हें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सीटीईटी स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य स्कूलों जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed